Sunday, 29 November 2026
Breaking News
मॉकड्रिल: सायरन बजते ही सिविल डिफेंस ने किया ब्लैक-आउट, रेस्क्यू, फायर फाइटिंग, ऑल क्लियर  गुजरात के राज्यपाल तीन दिवसीय प्रवास पर शिमला पहुंचे 30 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की नौकरी और सामाजिक सुरक्षा के लिए सांसदों एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को सौंपा मांग-पत्र चण्डीगढ़ कांग्रेस की जॉइंट सेक्रेटरी सोनिया जैसवाल ने व्यक्तिगत कारणों से दिया इस्तीफा देश भर के लगभग 20 करोड़ से भी अधिक ब्राह्मणों को अखिल भारत ब्राह्मण महासंगठन के साथ जोड़ने के प्रयास किए जा रहे : यशपाल तिवारी गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन
हिमाचल Trending

जसवां परागपुर से था बिकाऊ विधायकों का चौकीदार, होशियार के खोलूंगा चिट्ठे : मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)फेस2न्यूज/डाडासीबा (जसवां परागपुर)।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा नौ बिकाऊ विधायकों का चौकीदार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक था। भाजपा हाईकमान के दबाव में उसने बिके विधायकों की एक महीने तक चौकीदारी की और घर भी नहीं आया।

बिकाऊ विधायकों को दूसरी क़िस्त पंचकूला के होटल हॉलिडे इन में मिलनी थी इसलिए भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को वोट डालने के बाद जल्दबाजी में शिमला से भाग गए। मुख्यमंत्री ने ये बातें डाडासीबा में लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा के चुनाव प्रचार के लिए आयोजित जनसभा में कहीं।

(SUBHEAD)उन्होंने कहा कि इस्तीफा दे चुके देहरा से आजाद विधायक होशियार सिंह का एक-एक चिट्ठा खोलूंगा, जब चुनाव होगा। उन्हें लोगों के वोट का सौदा नहीं करना चाहिए था। विधायकी से इस्तीफा के साथ ही निर्दलीयों को राजनीति से भी सन्यास ले लेना चाहिए। जिनके सारे काम हो रहे हों वे विधायक 14 महीने में इस्तीफा नहीं देते। बिकाऊ विधायकों का इस्तीफा तो कोर्ट से भी स्वीकार नहीं हुआ, कोर्ट ने कहा कि विधानसभा स्पीकर ने जो पूछा है, उसका जवाब दो।

मुख्यमंत्री ने कहा, अनुराग ठाकुर जनता को बताएं सांसद रहते कौन सी बड़ी योजना लाए, कहां विकास किया। अनुराग केंद्र सरकार में मंत्री थे बावजूद इसके प्राकृतिक आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को विशेष राहत पैकेज नहीं दिला पाए। उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से चिट्ठी लिखकर भी राहत पैकेज की मांग नहीं की। अगर पैकेज मिलता तो लोगों को बड़ी राहत मिलती। आपदा में दान देने के लिए बच्चों ने अपनी गुल्लकें तोड़ दीं, लेकिन भाजपा नेताओं को शर्म नहीं आई।

ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि जसवां परागपुर मेरा घर है। आपके साथ लगती विधानसभा क्षेत्र का मुख्यमंत्री मिला है। कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा को वोट दें, चुनावों के बाद जो मांगेंगे वह मिलेगा। भाजपा सांसद तो चुनाव जीतने के बाद आते ही नहीं, रायजादा आपके बीच रहेगा। परागपुर की जनता ने मुख्यमंत्री को देखते हुए वोट डालना है। जसवां परागपुर की हर मांग को सरकार ने पूरा किया है। आम आदमी के दर्द को समझता हूं इसलिए उनके लिए योजनाएं बना रहा हूं। अर्थव्यवस्था पर बोझ डाले बिना 10 में से 5 गारंटियों को पूरा कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल के हितों की हमेशा अनदेखी की। पूर्व सरकार ने प्रदेश के हित बेच डाले। विधायकों को खरीद कर देवभूमि को कलंकित किया। यह चुनाव लोकतंत्र की रक्षा करने का है। धनबल को जनबल ही हरा सकता है। कांग्रेस के पैसा नहीं है, जनता की ताकत है। 1 जून को कांग्रेस को वोट दें ताकि खरीद फरोख्त की राजनीति करने वालों को कड़ा सबक मिले।

इस दौरान लोकसभा उम्मीदवार सतपाल रायजादा, पूर्व उम्मीदवार सुरेंद्र मनकोटिया, डॉ राजेश शर्मा, धीरज देसाई, संजीव कालिया, ब्लॉक अध्यक्ष कुशल सिपहिया इत्यादि मौजूद रहे।

0 Comments