Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हिमाचल Trending

पंडित सुख राम का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Read in:Hindi

मंडी: फेस2न्यूज

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सुख राम का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हनुमानघाट मंडी में अंतिम संस्कार किया गया।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा, सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जमवाल, इंदर सिंह गांधी और जवाहर ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल, जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मंडी नगर निगम की महापौर, उप-महापौर और पार्षदगण, कई भाजपा नेता और विभिन्न क्षेत्रों के से संबंधित हजारों लोगों ने पंडित सुख राम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सेरी मंच मंडी में रखा गया था।

ब्रेन स्ट्रोक के उपरान्त एम्स नई दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुख राम को देश में दूरसंचार क्रांति लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवाचार के लिए हमेशा तत्पर पंडित सुख राम के रूप में देश और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश ने एक महान नेता खो दिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि पंडित सुख राम ने अपने साठ वर्षों के लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास और यहां के लोगों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। उनके योगदान के लिए राज्य की जनता उन्हें हमेशा याद रखेगी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।