Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

बद्दी में युवती से गैंगरेप, चार युवकों ने बनाया हवस का शिकार

Read in:Hindi

(MOREPIC1) विपुल/बद्दी (हिमाचल) 

बद्दी में एक उद्योग में कार्यरत हरियाणा की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। युवती के साथी कामगार ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ इस कृत्य को अंजाम दिया। पीडि़ता ने इस संदर्भ में पंचकूला में शिकायत दी थी, लेकिन घटना बद्दी क्षेत्र में होने की वजह से पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करते हुए इसे बद्दी ट्रांसफर कर दिया। जिस पर महिला पुलिस थाना बद्दी ने पीडि़ता की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा-323, 376 के तहत मुकददमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि यह घटना दो अक्तूबर की है, उस वक्त जब वह फैक्टरी से बाहर ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रही थी, तो उसी दौरान उसकी कंपनी में कार्यरत युवक उसे मिल गया, जो उसे अपने कमरे में खाना खिलाने ले गया।

आरोपी ने उसका मुंह चुन्नी से बांध दिया और जबरदस्ती की।

इसी दौरान कमरे के भीतर बने बाथरूम से तीन और युवक निकले जिन्होंने बारी—बारी उसकी अस्मत लूटी। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पीडि़ता के बयान पर महिला पुलिस थाना बद्दी में गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल करवा दिया गया है और बयान दर्ज किए जाएंगे। पीडि़ता आरोपियों के नाम पते नहीं जानती है, लेकिन युवकों को देखकर पहचाने की बात कह रही है।