Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
राष्ट्रीय Trending

नकली सोने को असली बताकर लोन दिलवाने वाला गोल्ड वांटेड मेन दिल्ली एयरपोर्ट से पंचकूला की इकनॉमिस्ट विंग ने किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

कैनेडा से आए दीपक भल्ला को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, पंचकूला कोर्ट में पेश करके मिला 4 दिन का पुलिस रिमांड।

सुरेन्द्र चौहान/ पंचकूला

बैंक ऑफ इंडिया से 6 किलो सोने के बदले 3 करोड़ लोन दिलवाने के नाम पर वांटेड गोल्ड मेन को पंचकूला के इक्नोमिक्स विंग ने गिरफ्तार किया है। दीपक भला इसी बैंक में गोल्ड वलियुर भी था। आज दीपक भल्ला को पंचकूला कोर्ट में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला। रिमांड के दौरान ठगी किया हुआ पैसा रिकवरी करने की कोशिश करेगी और ठगी के खेल का पर्दाफाश करेगी।

(SUBHEAD)इक्नोमिक्स सेल के इंचार्ज कमलजीत और जांच अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि दीपक भल्ला का वीजा 2024 में एक्सपायर होने वाला है। जिसको रेनवू करवाने भारत आया था। और जीरकपुर के धकोली में दीपक भल्ला  का परिवार रहता है। और अपने परिवार से भी मिलने आया था। लक आउट नोटिस जारी होने के बाद जैसे ही पुलिस को दीपक भल्ला के इंडिया आने की जानकारी मिली। तभी पंचकूला पुलिस के इक्नोमिक्स विंग की एक टीम दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गयी। जैसे ही दीपक भल्ला एयरपोर्ट से बाहर निकला तभी सादी वर्दी में तैनात इक्नोमिक्स विंग की टीम ने दीपक भल्ला को गिरफ्तार कर लिया।।

क्या थी प्लानिंग दीपक भला की

वांटेड गोल्ड मेन दीपक भल्ला मेरठ के रहने वाला है और परिवार जीरकपुर के धकोली में रहता है। दीपक भल्ला  की प्लनिंग थी। कि अपने परिवार को कैनेडा शिफ्ट कर ले। उसके लिए भी दीपक भल्ला इंडिया आया था।

50 से ज्यादा है पर्चे दर्ज

एसएचओ कमलजीत सिंह इक्नोमिक्स सेल के अनुसार दीपक भल्ला के खिलाफ 50 से ज्यादा है पर्चे दर्ज और सेक्टर 14 में 37 और सेक्टर 20 में 8 और बाकी के पर्चो का पुलिस अभी पता करवा रही है।सबसे ज्यादा पर्चे दीपक भल्ला के खिलाफ सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन में दर्ज है। सेक्टर 14 के पुलिस स्टेशन में ही 37 पर्चे दर्ज है। और सभी बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 16 की ब्रांच के अधिकारियों ने करवाये है। 37 लोगो ने बैंक ऑफ इंडिया सेक्टर 16 की ब्रांच से 40 बार लोन लिया। कुछ लोगो ने तो दो दो बार नकली गोल्ड लेकर बैंक से लोन लिया। और उसी गोल्ड की वैल्यू दीपक भल्ला  ने ही लगाई थी। क्योंकि दीपक भल्ला  बैंक ऑफ इंडिया का वैल्यूर था। और उसी के बाद बैंक लोन देता था। और वही 2022 में सेक्टर 20 में नकली सोना देकर लोन लेने के मामले में सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन में 8 मामले दर्ज हुए थे। 6 आरोपीयो ने बैंक ऑफ इंडिया से दीपक भल्ला के साथ मिलकर 1.766 किलो गोल्ड जमा करवाकर उसके बदले में 46.66 लाख का गोल्ड लोन लिया था। और कुछ मामले चंडीमंदिर थाने में दर्ज है।

0 Comments