Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
हिमाचल Trending

राज्यपाल ने शिमला प्रेस क्लब के पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) फेस2न्यूज/शिमला  

प्रेस क्लब शिमला ने आज अनाडेल शिमला के निकट ग्लेन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने देवदार का एक पौधा रोपित किया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों, क्षेत्र के प्रमुख लोगों और राजकीय उच्च विद्यालय अनाडेल के विद्यार्थियों ने लगभग 100 पौधे रोपित किए।

राज्यपाल ने सामाजिक गतिविधियों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए शिमला प्रेस क्लब की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल हम सभी को समाज के प्रति अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती है और क्लब कुशलतापूर्वक अपने कर्त्तव्य का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें कई उपहार दिए हैं और हमारा यह दायित्व बनता है कि हम इनका संरक्षण करें। हमें पौधरोपण जैसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और इस तरह के कार्यक्रम समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं।

राज्यपाल ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिमला प्रेस क्लब ने उनके नशा निवारण अभियान में भाग लेने का आश्वासन दिया है। नशाखोरी की बढ़ती बुराई को रोकने के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए स्कूल और महाविद्यालय स्तर पर पुलिस विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रेस क्लब द्वारा इस दिशा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इससे पहले प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष उज्ज्वल शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया।

हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

0 Comments