Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

भारत सरकार नए बनाए हिट एंड रन केस पर पुनर्विचार करे: लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1) अमृतसर, फेस2न्यूज:
कानून निर्माताओं को यह याद रखना होगा कि यह कानून किसी भी तरह ड्राइवरों के हित में नहीं है और हैरानगी यह है कि हिट एंड रन कानून केवल ट्रक और बस चालकों के लिए क्यों? कारें, ट्रैक्टर ट्राली तथा अन्य चौपहिया वाहनों के चालकों के लिए क्यों नहीं? सरकार को विचार करना होगा कि अगर कोई ड्राइवर रुक भी जाता है, वह चाहे किसी भी गाड़ी को चला रहा हो तो जनता ही उन्हें पीट पीट कर अधमरा कर देती है या मार देती है। कानून तो यह बनाना चाहिए कि एक्सीडेंट के बाद जो चालक घायलों की या छोटी गाड़ी वालों की मदद करता है उसको सम्मान दिया जाए अवार्ड दिया जाए।
पंजाब में पूर्व केबिनेट मंत्री रही श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि सरकार को यह भी जानना होगा कि बहुत बार सड़क दुर्घटनाएं छोटी गाड़ी वालों के कारण भी होती है। बहुत सी घटनाएं ऐसी भी हुईं जहां किसी पशु को साइकल या रिक्शा वाले को बचाने के प्रयास में बड़ी गाड़ी भी उलट जाती है। कोई सख्त कानून बनाना है तो उनके लिए बनाइए जो शराब पीकर गाडियां चलाते हैं अधिक दर्घटनाओं का कारण नशा होता है। ट्रक व बस ड्राइवरों पर यह अत्याचार होगा। सरकार यह तय करें। ड्राइवर बंधुओं से भी यह अपील है कि वह अपने आंदोलन को किसी भी तरह हिंसक ना होने दें।