Sunday, 12 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
चंडीगढ़ Trending

ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव : मोहित सूद ने किया मैदान फतह

Read in:Hindi

ग्रेन मार्केट के व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तनदेही से काम करूँगा : मोहित सूद, ग्रेन मार्किट में अव्यवस्थाओं को दूर करने, अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने, सड़कों की दशा सुधारने, सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने व चोरी-चकारी की घटनाओं पर रोकथाम आदि के कामों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे, मोहित सूद पहले इस संस्था के महासचिव थे व भाजपा के ट्रेडर्स सेल के सह संयोजक हैं

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

ग्रेन मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में पहली बार प्रधान पद के लिए चुनाव लड़े भाजपा नेता मोहित सूद ने मोर्चा मार लिया। इस चुनाव में 252 व्यापारियों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें से मोहित सूद ने 156 वोट हासिल किए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रवि प्रकाश कांसल सिर्फ 96 वोट ही बटोर पाए।

वयोवृद्ध व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल कई बार इस चुनाव के लिए हाथ आजमा चुके हैं, परंतु जीत नहीं पा सके। मोहित सूद पहले इस संस्था के महासचिव थे व भाजपा के ट्रेडर्स सेल के सह संयोजक हैं।

(SUBHEAD)जीतने के बाद युवा एवं शिक्षित व्यापारी मोहित सूद, जो स्नातकोत्तर एवं एलएलबी हैं, ने कहा कि वे ग्रेन मार्किट में अव्यवस्थाओं को दूर करने, अतिक्रमण से छुटकारा दिलाने, सड़कों की दशा सुधारने, सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने व चोरी-चकारी की घटनाओं पर रोकथाम आदि के कामों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे यहां के कारोबारियों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तनदेही से काम करेंगे।

उनके खिलाफ चुनाव लड़े रवि प्रकाश कांसल भी भाजपा से जुड़े हुए हैं।