Friday, 16 October 2026
Breaking News
जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
Religion Trending

जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 

18 अक्टूबर को जालंधर से श्री रामतीर्थ, अमृतसर के लिए रवाना होगा श्रद्धालुओं का विशाल काफिला

चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर, 2026 को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर से श्री रामतीर्थ, अमृतसर के लिए आयोजित विशाल तीर्थयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्रद्धालुओं की बसों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल सिंह ढिल्लों करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 18 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शांति नगर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम पहुंचकर माथा टेकेंगे। इसके पश्चात वे पैदल मार्च में शामिल होंगे, संगत को संबोधित करेंगे और तीर्थयात्रा के काफिले को रवाना करेंगे।

यात्रा में पंजाब के विभिन्न हिस्सों से लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह तीर्थयात्रा भगवान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ उनकी शिक्षाओं, समानता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर बनेगी। श्री रामतीर्थ पहुंचकर श्रद्धालु भगवान वाल्मीकि के पावन स्थल पर नमन करेंगे।

सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का अवसर

यह आयोजन पंजाब और हरियाणा के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने का अवसर बनेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं का प्रसार करते हुए समाज में भाईचारे, समानता और समरसता की भावना को मजबूत करना है।

0 Comments