Monday, 07 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

हरियाणा सरकार ने जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्षों की अधिसूचना की जारी

Read in:Hindi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्ष

फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

हरियाणा सरकार ने नये सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को गुरुग्राम जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को कैथल व सिरसा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार को हिसार व रोहतक, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह को नूंह व फरीदाबाद तथा शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा को भिवानी व जींद जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेवारी दी गई है।

इनके अलावा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल को रेवाड़ी व पंचकूला, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को महेंद्रगढ़, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा को चरखी दादरी व झज्जर, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा को अंबाला व करनाल, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी को पानीपत व यमुनानगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी को फतेहाबाद तथा स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव को पलवल जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के अध्यक्षों की जिम्मेवारी दी गई है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर को कुरुक्षेत्र तथा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम को सोनीपत जिले की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का चेयरमैन बनाया गया है।