Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

इनसो ने डॉ. एचएसजे इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में 2 एयर कंडीशनर भेंट किए

Read in:Hindi

विद्यार्थियों के वेलफेयर के लिए काम करने को इनसो हमेशा तत्पर : गोयत

चण्डीगढ़ : इनसो ने स्टूडेंट कौंसिल के इस सत्र के अपने घोषणापत्र पर काम करते हुए डॉ. एचएसजे इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में 2 एयर कंडीशनर उपलब्ध कराए।

(MOREPIC1)  पीयूसीएससी के नवनिर्वाचित सचिव दीपक गोयत ने कहा कि इनसो ने पहले भी पंजाब यूनिवर्सिटी को 10 वाशिंग मशीन और 11 सेनेटरी पैड वाइंडिंग मशीन व इनक्यूबेटर उपलब्ध करवाए थे। इसके अलावा इनसो ने पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को विधानसभा एजुकेशनल ट्रिप, सेंट्रल प्लेसमेंट सेल की प्लेसमेंट ड्राइव भी करवाई थी, जिसमें 80 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्राप्त हुई थी व इनसो स्टूडेंट स्कॉलरशिप के तहत कई विभागों के टॉपर्स को स्टडी मैटेरियल भी दिया था।

दीपक गोयत ने बताया कि इनसो सदैव विद्यार्थी हितों के लिए काम करती रही है और इसी श्रेणी में आज अपने मेनिफेस्टो में किए वायदों को पूरा करने के क्रम में डॉ. एचएसजे इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में 2 एयर कंडीशनर भेंट किए।

उन्होंने आगे बताया कि इनसो ने हमेशा जमीनी स्तर पर काम करते हुए विद्यार्थियों को पेश आने आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयास करती है और इसी श्रेणी में इनसो ने यह कदम उठाया है।
इस अवसर पर दीपक गोयत के साथ साथ प्रवेश बिश्नोई, पूर्व सचिव, पीयूसीएससी, अनुराग वर्धन, पीयूसीएससी उम्मीदवार, कश्मीर राणा, रितिक श्योराण, कार्यकारी अध्यक्ष, इनसो, निखिल, बीडीएस अंतिम वर्ष, गौरव कुमार, तेज प्रकाश अभिषेक गोयत और युद्धवीर राणा, बीडीएस द्वितीय वर्ष एवं पंजाब विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।

0 Comments