Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

इंस्पेक्टर रामदयाल ने मनीमाजरा के कई क्षेत्रों का दौरा किया व जनता की समस्याएं जानी

Read in:Hindi

श्री गुरु रविदास सभा ने सिरोपा देकर सम्मानित किया

चण्डीगढ़ : इंस्पेक्टर राम दयाल की मनीमाजरा थाना प्रभारी के तौर पर हुई नियुक्ति के बाद से उन्हें बधाईयां देने व सम्मानित करने का सिलसिला थम नहीं रहा।

रामदयाल ने मनीमाजरा के कई क्षेत्रों का दौरा किया व जनता की समस्याएं जानी-समझी। वे माड़ीवाला टाउन स्थित श्री गुरु रविदास जी गुरुद्वारा में माथा टेकने पहुंचे जहां उन्होंने गुरु रविदास जी व भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर को नमन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास सभा के अध्यक्ष सुभाष सिंह, महासचिव गुरनाम सिंह व कोषाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने एसएचओ रामदयाल को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इंदिरा कॉलोनी में रामलीला व दशहरा आयोजनकर्ता संस्था धर्म रक्षक कला मंच समिति, चण्डीगढ़ के पदाधिकारी चण्डीगढ़ नगर निगम के पूर्व उपमहापौर विनोद अग्रवाल, आयोजक समिति सदस्य गणेश पांडे व शक्ति से भी थानाध्यक्ष ने मुलाकात की। उन्होंने इंस्पेक्टर रामदयाल को दशहरे के मौके पर सम्मानित करने की घोषणा करते हुए उन्हें निमंत्रण दिया जिस पर थाना प्रभारी ने सहमति जताई। यहां उपस्थित समाजसेवी जसपाल सिंह, शाम सिंह व मोहन सिंह ने कहा कि मनीमाजरा के निवासी एसएचओ रामदयाल को हर समय पूरा सहयोग देंगे।

एमएचसी, केटेगरी 4, मनीमाजरा की आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी बधाई दी

नवनियुक्त थाना प्रभारी रामदयाल ने मॉडर्न हाऊसिंग कांप्लेक्स, केटेगरी 4, मनीमाजरा का भी दौरा किया और स्थानीय निवासियों की समस्यायों के बारे में जानकारी ली। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष तलविंदर सिंह एवं बाबा गुरदेव सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी तरह से सहयोग देने का भरोसा दिया।