Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हिमाचल Trending

हिमाचल में आप को करारा झटका, आप नेत्री पदाधिकारियों सहित हिमाचल भाजपा में शामिल

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी हिमाचल की नेत्री ममता ठाकुर आप के कई पदाधिकारियों सहित हिमाचल भाजपा में शामिल हुई। इससे हिमाचल में आप को करारा झटका लगा है।

सुश्री ममता ठाकुर ने प्रेसवार्ता में कहा है कि पंजाब प्रदेश में आप की सरकार जिन वादों व दावों के बलबूते आती थी, उसने एक महीने के अंदर ही पंजाब की जनता में मानसिक तनाव पैदा कर दिया। वहीं लोग जिन्होंने कांग्रेस अकाली दल जैसी पार्टियों से दुखी हो आप के पक्ष में भारी मतदान किया आज वही मतदाता खुद को कोस रहे हैं।(SUBHEAD)

पंजाब मे चारों ओर गैंगस्टरों का बोलबाला है, ना स्कूल कालेज में पढ़ने जाती लड़की महफूज हैं और ना ही नौकरी करने जाती महिलाएं। ऐसे में यदि आप भी हिमाचल में कदम रखती है तो दुनिया में देवभूमि की संज्ञा से प्रसिद्ध हिमाचल का भविष्य भी आप के गैरजिम्मेदाराना कुप्रशासन से धुंधला हो जाएगा।

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पूरा हिमाचल आप की विचारधारा और गतिविधियों से मुक्त हो भाजपाई हो जाएगा।