Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष

Read in:Hindi

देश की ग्रामीण पत्रकारिता को जमीन से ग्लोबल राष्ट्र जनशक्ति बनाने के लिए एनएआई चलाएगा जनजागरूकता प्रशिक्षण मिशन: अरुण

(MOREPIC1) अखिलेश बंसल, चण्डीगढ़/नई दिल्ली

न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया की मुख्य प्रबंध समिति द्वारा कृष्ण राज अरुण को एनएआई का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है। गौरतलब हो कि यह जिम्मेदारी एनएआई के राष्ट्रीय महासचिव डा विपिन गौड़ ने दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में श्री अरुण को नई जिम्मेदारियां सौपी हैं। इसके साथ ही के साथ ही श्री अरुण को कंट्री एंड पॉलिटिक्स का पब्लिशर, मैगजीन एडिटर का कार्यभार भी सौंपा गया है।

एनएआई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष श्री अरुण ने पद ग्रहण करने के बाद एनएआई के माध्यम से देश की ग्रामीण पत्रकारिता को जमीन से ग्लोबल राष्ट्र जनशक्ति बनाने के लिए जनजागरूकता प्रशिक्षण मिशन शुरू करने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा है कि न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया एनएआई दिल्ली 2026 /2027 के दौरान जनजागरूकता विकसित भारत नव निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों में ग्रामीण अंचलों की पत्रकारिता शक्ति को रूरल टू अरबन फॉर ग्लोबल जर्नलिज्म डिजिटल ग्रास रुट के सशक्तिकरण के लिए आंचलिक पत्रकार संगठनों की शक्ति का इजाफा करने के लिए इंस्टीट्यूट द्वारा शिक्षण प्रशिक्षण अभियान आरम्भ कर ग्रामीण पत्रकारिता को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाने की तैयारी में है।