Wednesday, 15 April 2026
Breaking News
अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब, सेक्टर-28 के 49वें गुरमति समागम का मुख्य समारोह 9 मार्च को

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी संत बाबा साधु सिंह जी की याद में 49वें वार्षिक गुरमति समागम का आयोजन गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब, सेक्टर-28 में बीती 3 मार्च से किया जा रहा है जिसका मुख्य समारोह 9 मार्च को होगा।

इस गुरुद्वारा साहिब के संचालक बाबा गुरदेव सिंह के मुताबिक यहां रोजाना सुबह 4 बजे से सवा सात बजे तक अमृत वेले श्री आसा दी वार का व तत्पश्चात 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन एवं श्री सुखमनी साहिब का पाठ किया जाता है जबकि सांय साढ़े 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक शाम का कीर्तन दरबार होता है।

(SUBHEAD)9 मार्च को सुबह 10 बजे पाठों के भोग डालने के बाद खुले पंडाल में भरी दीवान सजाये जायेंगे। इसके अलावा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा।

अंत में अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। समागम की रहनुमाई संत बाबा गुरदेव सिंह के साथ-साथ संत बाबा लक्खा सिंह नानकसर कलेरांवाले करेंगे। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को हज़ारों की संख्या में संगत पहुंचेगी व ख़ास बात ये है कि इनके लिए लंगर भी संगत अपने घरों से बनाकर लाएगी क्योंकि नानकसर साहिब जी के गुरुद्वारों में परम्परानुसार लंगर नहीं बनता है। यहां कोई दान पात्र (गोलक) भी नहीं होता। यहाँ का सिद्धांत है कि यहाँ मांगने का काम नहीं है, बल्कि जो सेवा करना चाहता है, वह ही आए।