Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
चंडीगढ़ Trending

सीआरपीएफ जवानों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ अथवा के.रि.पु.बल ),13 बटालियन, सेक्टर 43, चण्डीगढ़ के कैंप परिसर में हरमिन्दर सिंह, कमाण्डेन्ट, 13 बटालियन के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं जवानों द्वारा योग किया गया। इस अवसर पर यूएस बेस्ड संस्था योगाफाई के योग प्रशिक्षकों द्वारा वाहिनी के जवानों को योगाभ्यास करवाया गया।

योग शिविर में 13 बटालियन के.रि.पु.बल के जवानों और अधिकारियों ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया एवं विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से शरीर के स्वस्थ रहने के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हरमिन्दर सिंह, कमाडेन्ट ने मानवता के लिए योग के महत्व को बताते हुए योग से होने वाले लाभों से अवगत करवाया एवं योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया एवं सबके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

अंत में योगाफाई के योग प्रमुख प्रशिक्षक करण सिंह एवं उनके सहयोगी प्रशिक्षकों द्वारा 13 वाहिनी के जवानों को समबोधित करते हुए बताया कि वह योग से कैसे रोगमुक्त एवं चिंतामुक्त रह सकते हैं।