Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

पूर्व मंत्री आशु का भगौड़ा पी.ए. पंकज मल्होत्रा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य की अनाज मंडियों में हुए करोड़ों रूपए के ढुलाई सम्बन्धी टैंडर घोटाले में पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज भगौड़े चले आ रहे आरोपी पंकज मल्होत्रा उर्फ मीनू मल्होत्रा को गिरफ़्तार कर लिया, जब उसने लुधियाना में विजीलैंस ब्यूरो कार्यालय में आत्म-समर्पण किया। यह मुलजिम पूर्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के साथ प्राईवेट तौर पर निजी सहायक के तौर पर काम करता रहा है।

(MOREPIC1) विजीलैंस द्वारा चलाई गई कानूनी कार्यवाही के कारण उसे अंदेशा था कि अदालत उसे इस घोटाले में भगौड़ा (पी.ओ.) घोषित कर सकती है, क्योंकि विजीलैंस ब्यूरो ने पहले ही उसे और एक अन्य दोषी इन्दरजीत सिंह उर्फ इंडी जो उक्त पूर्व मंत्री का पी.ए.सी, के विरुद्ध इस संबंधी अदालती कार्यवाही शुरू कर दी थी और उस केस की सुनवाई की अगली तारीख 23 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। उसे कल लुधियाना की सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा

विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस मुकदमे में ब्यूरो द्वारा पहले ही ठेकेदार तेली राम, जगरूप सिंह, सन्दीप भाटिया और गुरदास राम एंड कंपनी के मालिकों/ भागीदारों के साथ-साथ पंजाब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के अलावा अलग-अलग अनाज मंडियों में लेबर और ढुलाई के टैंडर आवंटित करने के लिए सम्बन्धित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 8, 12, 13(2) के अंतर्गत एफ.आई.आर. नम्बर 11 तारीख़ 16-08-2022 के अधीन केस दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी तेली राम, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, कृष्ण लाल धोतीवाला और अनिल जैन (दोनों आढ़तिये) को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है और इस समय सभी न्यायिक हिरासत के तौर पर जेल में हैं। इसके अलावा विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले ही लुधियाना की सक्षम अदालत में भारत भूषण आशु, तेली राम और कृष्ण लाल के विरुद्ध सप्लीमैंट्री चालान पेश किया जा चुका है।
अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इस केस में कठिन पड़ताल और सबूतों की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त भारत भूषण आशु के पास पी.ए. के तौर पर काम करने वाले मुलजिम मीनू मल्होत्रा ने साल 2020-21 के लिए अनाज मंडियों में लेबर और ढुलाई के टैंडर आवंटित कराने के लिए पूर्व मंत्री के साथ दोषी ठेकेदार तेली राम की बैठक करवाने के लिए उसके पास से 6 लाख रुपए रिश्वत ली थी। उन्होंने बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।