Thursday, 10 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
मनोरंजन Trending

राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को

दीपक सिंह चंडीगढ़

नंद एंटरटेनमेंट जीरकपुर की तरफ से गायक नंदकिशोर द्वारा एक भावभीनी श्रद्धांजलि *पंचम* के नाम से हिंदी फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले महान संगीतकार राहुल देव बर्मन को समर्पित की जा रही है। शेरी बैंड के लाइव आर्केस्ट्रा से सुसज्जित इस संगीतमय कार्यक्रम में ट्राईसिटी के अलग-अलग हिस्से से आए सिंगर राहुल देव बर्मन की म्यूजिक थीम पर गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

चीफ गेस्ट के तौर पर हरियाणा के रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर और संगीत कला प्रेमी एसएस प्रसाद, रंजू प्रसाद, अमरटैक्स के अरुण ग्रोवर और हरियाणा के ऑफिसर जगदीश ढांडा व मशहूर क्विज मास्टर किशोर शर्मा स्पेशल गेस्ट ऑफ़ ओनर रहेंगे।

नंदकिशोर ने बताया कि उन्होंने इस कार्यक्रम का थीम को *डिफरेंटली डिफरेंट-पंचम-दी लिजेंड* का नाम दिया है और इसका फर्क वहां जाकर महसूस हो जाएगा कि यह किस तरह औरों से अलग कार्यक्रम रहेगा। इससे पहले वह कई कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं लेकिन लाइव बैंड पर यह पहला प्रोग्राम है। यह कार्यक्रम 28 जून रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित पंजाब कला भवन में शाम 3:30 बजे शुरू होगा।