Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

एन.सी.सी.एच.डब्ल्यू चंडीगढ़ की डायरेक्टर ममता शर्मा ने पौधा लगाकर कारगिल में शहीद वीरों को दी श्रद्धांजलि

Read in:Hindi

आर के शर्मा /चंडीगढ़

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा मंगलवार कारगिल में शहीद हुए वीरों के नाम शम्मी का पौधा लगाकर उन को सच्ची श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर विशेष तौर पर चंडीगढ़ संगठन की डायरेक्टर ममता शर्मा, राधा शर्मा, चंडीगढ़ प्रदेश के प्रभारी मनीष दुबे, स्टेट सचिव संजय टंडन, जसपाल सिंह, मोहन चौधरी, परमपाल सिंह राकेश दुबे पंचम चौहान अंचल सिंह राजू कुशवाहा और विशेष रूप से राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा एवं राष्ट्रीय मुख्य सचिव रंजीत वर्मा उपस्थित रहे।

संगठन की डायरेक्टर ममता शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई 1999 को कारगिल युद्ध में हिंदुस्तान के द्वारा अपनी जीत दर्ज करते हुए। कई माताओं ने अपने कालजे के टुकड़े अपने बेटे, देश की आर्मी ने अपने जवान और देश के लोगों ने अपनी रक्षा करने वाले वीर वीरों को खो दिया था उनकी शहादत को सलाम करते हुए आज राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा एक पौधा वीरों के नाम लगाकर उनको अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ममता शर्मा ने बताया इस पौधे को संगठन के द्वारा बच्चे की तरह पालकर बड़ा किया जाएगा।
अंत में राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के द्वारा देश के 17 राज्यों में यह कार्यक्रम संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया।

0 Comments