Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
हिमाचल Trending

डाडासीबा में खुलेगा नया विकास खंड कार्यालय, दुर्गम क्षेत्रों के लिए बहुत बड़ी सौगात: बिक्रम ठाकुर

Read in:Hindi

(MOREPIC1) विजयेन्दर शर्मा/देहरा

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय को दुर्गम क्षेत्रों के लिए जयराम सरकार की बहुत बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि अब जसवां तथा डाडा सीबा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के लिये नजदीक में ही विकास खंड कार्यालय खोल दिया गया है जिस कारण आमजन मानस को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए विकास खंड के लिए 14 पद भी सृजित कर दिए गए हैं ।

उन्होंने कहा जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डाडा सीबा क्षेत्र में नया विकास खंड कार्यालय खुलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है । कैबिनेट ने डाडासीबा में नया विकास खंड कार्यालय खोलने की मंजूरी प्रदान कर दी है जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परागपुर विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की संख्या वर्तमान में 79 है तथा यह प्रदेश का सबसे बड़ा ब्लॉक है।(SUBHEAD)

पिछले लंबे अरसे से डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खोलने की मांग की जा रही थी लेकिन लंबा कालखंड बीत जाने के उपरांत जनता की यह मांग पूरी नहीं हो सकी। जसवां और डाडा सीबा तहसील के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों को विकास खंड में अपना कार्य करवाने के लिए परागपुर जाना पड़ता था जिस कारण पंचायत प्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनकी इस मांग पर मुहर लगाई तथा अब नए विकास खंड डाडासीबा में 38 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर नया विकास खंड विधानसभा चुनावों से पूर्व डाडासीबा में खुलेगा। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की 32 जबकि देहरा विधानसभा क्षेत्र की 6 पंचायतों को नए विकास खंड में शामिल किया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 17 मई को डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खोलने की घोषणा की थी लेकिन पंचायत चुनावों में आचार संहिता लगने के कारण इस विकास खंड को मंजूरी मिलने में देरी हुई।

डाडासीबा में विकास खंड कार्यालय खुलने से अब जसवां क्षेत्र की ग्राम पंचायतों की करीबन 60 से 65 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी । पंचायत प्रधान सुरेश ठाकुर , सुनीता देवी , बंदना , मोनिका राणा , रचना देवी , अनीता कुमारी , संजोगता कुमारी , रानी देवी , संजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार, तथा पंचायत समिति उपाध्यक्ष राकेश कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है ।

नए विकास खंड में यह पंचायतें हुई चिन्हित

डाडा सीबा , नंगल चौंक , निचला भलवाल , जम्बल , वस्सी , दोदरा , रोड़ी कोड़ी , गुरनवाड , अप्पर भलवाल , बठरा , लग , लंडियाडा , कस्वा जागीर , भनेड , रैल , वाड़ी , घमरुर , घाटी , नारी , रिड़ी कुठेड़ा , जंडौर , अमरोह , कोटला बेहड, कस्वा कोटला , गोरालधार , हलेड , स्यूल , न्याड , उझे खास , टिप्परी , त्यामल , स्वाणा , चनौर , कनोल , बढ़ल, चपलाह , बैह, ढौंटा।