Thursday, 08 October 2026
Breaking News
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी
चंडीगढ़ Trending

पंजाब में राज भाषा कानून की अधिसूचना जल्द जारी की जाए : पंजाबी विकास मंच (यूके)

Read in:Hindi

राज्य में सरकारी कामकाज में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे मंच के पदाधिकारी

आरके शर्मा /चंडीगढ़ 

पंजाबी भाषा के प्रचार प्रसार को समर्पित पंजाबी विकास मंच (यूके) ने पंजाब सरकार से प्रदेश में राज भाषा कानून की अधिसूचना जल्द जारी करने की मांग की है। आज यहां चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों डॉ. जोगा सिंह, शिंदरपाल सिंह महल, सरदूल सिंह मारवाह, डॉ. गुरईबल सिंह कहलों व डॉ. बलदेव सिंह कंडोला ने बताया कि पंजाब राज भाषा कानून विधानसभा में वर्ष 1967 में पारित हुआ था व उसके बाद वर्ष 2008 में विधानसभा में संशोधन भी किया गया परन्तु आज तक इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी कराने व राज्य में सरकारी कामकाज में पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से समय माँगा हुआ है। उन्होंने बताया कि यूके में पंजाबियों की बड़ी तदाद को देखते हुए वहां की सरकार बाकायदा पंजाबी भाषा में भी प्रेस रिलीज़ व अन्य सामग्री जारी करती है।

0 Comments