Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सीआरपीएफ, 13 बटालियन के प्रांगण में ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से आध्यात्मिक कार्यक्रम समाधान का आयोजन

Read in:Hindi

नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन एवं निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है, जो चुनौतीपूर्ण कार्य परिस्थितियों में प्रभावी प्रदर्शन के लिए अनिवार्य है : कमल सिसोदिया

(MOREPIC1)(MOREPIC2)   फेस2न्यूज/चंडीगढ़

सेक्टर 43 स्थित सीआरपीएफ, 13 बटालियन के प्रांगण में ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से “समाधान” नामक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़े सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता बहन गीता, सूरज भाई, एवं रूपेश भाई ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच एवं आत्म-परिवर्तन को प्रोत्साहित करना था।

वक्ताओं द्वारा राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यावहारिक आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे कार्मिकों को व्यावसायिक तनाव से निपटने और आंतरिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिले। इस मौके पर जवानों ने जीवन से जुड़े कई प्रैक्टिकल सवाल, ड्यूटी के तनाव, मानसिक संतुलन, अनुशासन और पारिवारिक तालमेल के बारे में पूछे।
सूरज भाई ने इन सभी सवालों के जवाब बहुत ही सादगी, स्पष्टता और प्रैक्टिकल उदाहरणों के साथ दिए। जवाबों से न सिर्फ समस्याओं का समाधान मिला, बल्कि जवानों का आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ा।

इस अवसर पर 13 बटालियन की कमांडेंट श्रीमती कमल सिसोदिया ने उपस्थित कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान साधना वर्दीधारी कार्मिकों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान अभ्यास से मानसिक दृढ़ता, भावनात्मक संतुलन एवं निर्णय क्षमता में वृद्धि होती है, जो चुनौतीपूर्ण कार्य परिस्थितियों में प्रभावी प्रदर्शन के लिए अनिवार्य है।

कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं लाभकारी बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी वक्ताओं को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

बटालियन प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कल्याणकारी एवं समग्र विकास उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

0 Comments