Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

क्षमावाणी पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के साथ मनाया गया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में क्षमावाणी पर्व रविवार अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आत्मचिंतन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि व एडवोकेट अजय जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण के उपरांत जयपुर से पधारे विपिन जैन ने पक्षी मुक्ति पर सारगर्भित व्याख्यान दिया। उन्होंने पक्षियों की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को कभी किसी पक्षी को पिंजरे में नहीं रखने का प्रण दिलवाया।

सत्यपाल जैन ने क्षमावाणी पर्व के आध्यात्मिक महत्व पर संबोधन देते हुए कहा कि क्षमा केवल शब्द नहीं, बल्कि आत्मा की महानता है। क्षमा ही आत्मा का आभूषण है और इसी के माध्यम से हम वैर, द्वेष और अहंकार से मुक्ति पा सकते हैं।

मंदिर समिति के सभी सदस्य धर्म बहादुर जैन, एडवोकेट आदर्श जैन, संत कुमार जैन, एडवोकेट राजा बहादुर सिंह जैन, आशीष जैन, शरद जैन, नीरज जैन, करुण जैन, रमेश जैन, इन्दर मल जैन, डॉ आशीष जैन, दामोदर दास जैन, कैलाश जैन, पंचकूला दिगम्बर जैन समाज से किशोरी लाल जैन, प्रदीप जैन इस पावन अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत उन आठ श्रद्धालुओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने दशलक्षण पर्व में दस दिन के व्रत किये थे। नमिता जैन, प्रीति जैन, कविता जैन, सोनिया जैन, रानी जैन, अमित जैन, जनित जैन, आदित्य जैन ने पूरे 10 दिन के व्रत किये जिसमे भोजन तो दूर पानी भी नहीं लिया जाता। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ एवं “मिच्छामी दुक्कड़म” व क्षमा की भावना के साथ हुआ। तत्पश्चात सभी ने सात्विक भोजन ग्रहण किया।

0 Comments