Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
"नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन
चंडीगढ़ Trending

पत्रकारों के लिए पेंशन योजना विचाराधीन : पुरोहित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में कार्यरत पत्रकारों के लिए पेंशन योजना चंडीगढ़ प्रशासन के विचाराधीन है और इस पर एक कमेटी काम कर रही है। यह जानकारी पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने आज भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य एवं भारतीय पत्रकार संघ (आई जे यू) के अध्यक्ष विनोद कोहली के नेतृत्व में चंडीगढ़-पंजाब यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (सीपीयूजे) के एक शिष्टमंडल को दी।

शिष्टमंडल ने आज राज्यपाल से पंजाब राजभवन में मुलाकात की तथा उन्हें अपनी मांगों सबंधी ज्ञापन भी सौंपा।

प्रशासक ने बताया कि मान्यता प्राप्त पत्रकारों को बस पास जारी करने के अलावा चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की योजना भी विचाराधीन है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पत्रकार कल्याण से संबंधित मुद्दों के बारे में प्रशासन पहले से ही जागरूक है। प्रतिनिधिमंडल में सीपीयूजे के महासचिव नवीन शर्मा, संयोजक श्रीमती रंजू ऐरी और सचिव डॉ जोगिंदर सिंह शामिल थे।

0 Comments