Thursday, 01 October 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

लोगों ने ली मतदाता शपथ

Read in:Hindi

शिमला, विजेन्द्र:
निर्वाचन विभाग द्वारा लोगों को चुनावों के प्रति जागरूक करने तथा उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक अनूठी पहल के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर आज लोगों को मतदाता शपथ दिलाई और मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित इस रैली में नेहरू युवा केंद्र, लक्कड़ बाजार, लालपानी, पोर्टमोर स्कूलों तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लगभग 300 एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने भाग लिया। यह रैली रिज से आरम्भ होकर छोटा शिमला और वापिस रिज पहुॅंची। यह रैली लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से निकाली गई थी। रिज मैदान तथा छोटा शिमला में स्वयंसेवकों एवं सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का का सन्देश दिया।
निर्वाचन विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश में मतदाता जागरूकता के लिए आरम्भ किए गए एक व्यापक कार्यक्रम ‘उत्सव’ के माध्यम से अनेक प्रकार के आयोजन किए गए हैं जिसमें मतदाता शपथ, चुनाव जागरूकता रैलियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने इस अवसर पर लोगों का आहवान किया कि वे 12 नवम्बर को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेें।
प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में भी आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई गई।