Sunday, 05 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

उत्कृष्ट युवा लेखक के रूप में चयनित पीयू के छात्र सरताज ने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के विषय पर लिखी पुस्तक

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब यूनिवर्सिटी, चण्डीगढ़ के एनएसएस स्वयंसेवक व राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र सरताज सिंह, जो शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री यूथ स्कीम में उत्कृष्ट युवा लेखक के रूप में चयनित किए गए हैं, ने भारत की आजादी के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर एक पुस्तक की रचना की व इसकी एक प्रति पंजाब यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रो. रेणु विज को भेंट की। उक्त योजना में चयनित होने पर उन्हें 3 लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया था। चयनित होने के उपरांत सरताज सिंह को नेशनल बुक ट्रस्ट, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भारत की आजादी के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर एक पुस्तक लिखने का अवसर प्रदान किया गया, जिस पर सरताज सिंह के द्वारा कठिन परिश्रम के साथ पंजाबी भाषा में भारत के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के विषय पर पुस्तक की रचना की गई जिसको शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा प्रकाशित किया गया है और नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला 2023 में केंद्रीय राज्य शिक्षा व विदेश मंत्री राजकुमार सिंह रंजन के द्वारा उनकी पुस्तक का विमोचन किया गया।
सरताज सिंह ने जानकारी देते हुए यह बताया कि भारत की आजादी के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के विषय पर लिखना उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है क्योंकि आजादी के 75 वर्षों के अंदर जिनकी चर्चा तक नहीं की गई है, उनको समाज के समक्ष लाना एक सराहनीय कार्य है।
उन्होंने अन्य युवाओं को भी कहा कि वे भी लेखन के माध्यम से समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास करें।