Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

रेनबो क्लब ने धूम धाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव, कान्हा जी के मधुर भजनों एवं फूलों की हुई वर्षा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  आर के शर्मा/जीरकपुर

होटल सवैन में रेनबो लेडीज क्लब द्वारा जन्माष्टमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया । रेनबो लेडीज क्लब की प्रधान श्रीमती पूनम सहगल उपप्रधान ज्योति सहगल ने बताया कि महिलाओं द्वारा भजन, नाच गाना, फूलों की वर्षा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। ढोल की थाप पर सभी महिलाएं कृष्ण की मस्ती में लीन दिखीं।

छोटे से बालक माइरव ने कान्हा के रूप में सबके मन को मोह लिया। महिलाओं द्वारा एक से बढक़र एक राधा, कृष्ण, यशोदा की झांकी बनकर प्रस्तुती पेश की गई।

इस मौके पर कई तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गर्इं जिसमें राधा कृष्ण एवं मथुरा वृंदावन से जुड़े प्रशन पूछे गए एवम सही उत्तर देने वाले को पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर महिलाओं ने डांडिया भी खेला ।(SUBHEAD)

सभी को कृष्ण के सुंदर वस्त्र एवम स्वरुप देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर किन्नर समाज के महंत रवीना जी एवम समाज सेवी सविता किंग्री जी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कृष्ण बर्मन ने मटकी फोड़ प्रतियोगिताा जीती। होटल को फूलों से सजाया गया। कृष्ण जी का बहुत ही सुंदर झूला भी लगाया गया जिसे आए हुए सभी भगतों ने झुलाकर कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी बच्चों को खिलौने और टोफियां प्रसाद के रूप में दी गईं।

कान्हा जी को माखन मिश्री , फल , मिठाईयां आदि का भोग भी लगाया गया और सबको प्रसाद भी वितरित किया गया ।