Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
चंडीगढ़ Trending

राजा बुद्धेश्वर व जगदेव पटियाल बने क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष

Read in:Hindi

(MOREPIC1) आर के शर्मा/चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक में समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जसवंत सिंह राणा ने की। इस अवसर पर गुरुग्राम से पधारे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह तंवर ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस मौके पर चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और हिमाचल से आये क्षत्रिय महासभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए श्री कुलदीप सिंह तंवर ने समाज के सभी संपन्न लोगों को यह संकल्प लेने का आह्वान किया की वह समाज के दबे-कुचले परिवारों के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में सहयोग करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि कुरीतियों को त्यागें और पर्दा प्रथा, दहेज प्रथा और नशों से दूर रहें। श्री तंवर ने राजपूत समाज के साथ-साथ सभी स्वर्ण जातियों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष ने आज यहां एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए चंडीगढ़ तथा मोहाली मैं भी क्षत्रिय महासभा का भव्य भवन बनाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने कुटलैहड़ के राजा बुद्धेश्वर पाल को हिमाचल का अध्यक्ष तथा श्री जगदेव पटियाल को चंडीगढ़-मोहाली का प्रधान मनोनीत किया। बैठक के अंत में कार्यकारिणी के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तंवर को सम्मानित किया।

बैठक में चेतन ठाकुर, जंगशेर राणा, सन्नी राजपूत, पंकज ठाकुर, दीपक राठौर, अरुण पटियाल गगनदीप राठौर और अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

0 Comments