Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

सचिन पायलट ने हिमाचल में भाजपा और मोदी पर बोले हमले

Read in:Hindi

हिमाचल चुनाव 2022 

विजयेन्दर शर्मा/धर्मशाला

राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक से दूर  हिमाचल प्रदेश में अपने दौरे के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज जिला कांगड़ा में कांग्रेस पार्टी की चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुये भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले बोले और कांग्रेस पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों का गुणगान किया, कहा हिमाचल में कांग्रेस पार्टी सत्तासीन होने जा रही है।  

(MOREPIC1)  पायलट ने पालमपुर में कांग्रेस प्रत्याशी आशीष बुटेल और सुलह में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश सिपाहिया के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुये कहा कि देश हित में भाजपा को हिमाचल की सत्ता से बाहर खदेडना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बैंक, हवाई अड्डा और बीमा कंपनी सबकुछ बेच दिया। भाजपा जब विपक्ष में थी , तो चिल्लाती थी। स्वदेशी जागरण मंच कहता था कि हम देश बिकने नहीं देंगे। मोदी सरकार ने अब कुछ बेच दिया। होटल और सड़क चंद लोगों के हाथों में बेच दिया।

सचिन पायलट ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए जनता कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प कर चुकी है। क्षेत्र के विकास में कांग्रेस कमी नहीं आने देगी। मिलकर काम करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाए। पायलट ने कहा कि भाजपा के अंदर बिखराव चल रहा है। वह सब ने देख लिया है। पालमपुर में हिमाचल में सबसे ज्यादा वोटों से जीत होनी चाहिए।(SUBHEAD)

पायलट ने कहा कि मोदी सरकार ने मुनाफे वाली सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में बेच दिया। हमारी सोच दूसरी है। हम चाहते हैं उद्योग हो, निवेश हो और सरकार पैसा खपाए ताकि लोगों को रोजगार मिले। लोगों के पास पैसा आए। पायलट ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जो वादे किए है। उनको पूरा किया जाएगा। पायलट ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बीजेपी ने लागू नहीं किया। सत्ता में आने पर कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना बहाल करेगी। हम चाहते हैं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिले।
इससे पहले सुलह में अपने संबोधन में सचिन पायलट ने कहा कि जब चुनाव आएगा तो हिंदू-मुसलमान और मंदिर-मस्जिद को बातें कर भाजपा वाले लोगों को गुमराह करेंगे। पायलट ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी आशीष को भारी मतों से चुनाव में जिताएं। पायलट ने कहा कि यूपीए सरकार ने 12 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से बाहर निकाला। नरेगा कांग्रेस लेकर आई। सूचना का अधिकार और शिक्षा का अधिकार यूपीए शासन की देन है। खाद्य सुरक्षा का अधिकार लोगों को ताकत देने के लिए बनाया। कांग्रेस ने कानून बनाया जनता की जेब में पैसा कैसे पहुंचे। पायलट ने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो जीएसटी का विरोध करती थी, आधार कार्ड का विरोध करती थी। विपक्ष में थे तो एफडीआई का विरोध करते थे। बीजेपी ने मेक इंडिया, फिट इंडिया औऱ भागो इंडिया, डिजिटल इंडिया स्वच्छ भारत जैसे 17 नारे दे दिए, कितने नारे दे दिए, कारगर कौनसा हुआ मुझे बता दीजिए। पायलट ने कहा कि देश में बदलाव लाना है तो ऐसी पार्टी को वोट दीजिए जो आपके सुख दुख मदद करें। बाद में उन्होंने ज्वालामुखी में भी कांग्रेस प्रत्याशी संजय रतन के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।