Saturday, 26 September 2026
Breaking News
सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट'
जीवन शैली Trending

फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया

Read in:Hindi

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चण्डीगढ़ 

पोस्ट-ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर-42 के विज्ञान विभाग ने एक फ्रेशर्स पार्टी के साथ नए सत्र के प्रथम वर्षीय छात्राओं का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की लगभग 400 छात्राओं के साथ-साथ सभी विज्ञान विभागों के प्रध्यापकगण एवं अन्य अधिकारी सदस्य भी शामिल हुए। इस दौरान सुश्री दिया को मिस साइंस, सक्षम को मिस सेलेस्टाइन, उन्नति को मिस रेडियंस, अक्षिता को मिस क्यूरी और सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया।

महाविद्यालय की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की वरिष्ठ छात्राओं ने अपने प्रथम वर्ष की नई आई साथियों के लिए एक यादगार स्वागत समारोह आयोजित किया। मधुर गायन और समूह नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए सारे माहौल को अपनी प्रतिभा से रमणीय कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक रैंप वॉक रहा, जहाँ प्रदर्शन और बुद्धिमत्ता के आधार पर मिस फ्रेशर और मिस टैलेंटेड छात्राओं के प्रतिष्ठित खिताब प्रदान किए गए।

कॉलेज प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अनीता कौशल ने छात्राओं की सहयोगात्मक भावना और कार्यक्रम के सुंदर आयोजन की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम संयोजक प्रो० (डॉ०) दीपिका कंसल और अन्य संकाय सदस्यों के साथ मिलकर प्रत्येक श्रेणी में खिताब विजेताओं को सैश और क्राउन प्रदान किए।