Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
चंडीगढ़ Trending

शहर भ्रमण पर निकले साईं : भक्तों ने बिछाए पलक पांवड़े

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में शिरडी साईं समाज, चण्डीगढ़ द्वारा आज श्री साईं पालकी शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर सभा के प्रधान रमेश कालिया ने बताया कि शोभा यात्रा सेक्टर 29 स्थित श्री साईं धाम से सुबह सात बजे से आरंभ हुई जिसने देर रात्रि सेक्टर 25 में विश्राम लिया जहां साईं के शहर भ्रमण का आखिरी पड़ाव था। श्रद्धालुओं ने जगह जगह बाबा के स्वागत हेतु खूब तैयारियां की हुई थीं।

उन्होंने पालकी यात्रा के बारे में बताया कि दोपहर का लंगर प्रसाद का कार्यक्रम 1 बजे सेक्टर 12-ए , पंचकूला में हुआ जबकि धूप आरती व चाय प्रसाद का आयोजन सायं साढ़े 6 बजे सेक्टर 47-सी चण्डीगढ़ में किया गया। इसके अलावा शेज आरती व रात्रि का लंगर प्रसाद सेक्टर 25 में बरताया गया।