Read in:Hindi
चण्डीगढ़ (आर.के.शर्मा )
रोजाना पहरेदार अखबार के स्थानीय संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार रंजीत धालीवाल के पिता कामरेड बीएस धालीवाल का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे।
कामरेड बीएस धालीवाल चण्डीगढ़ में लगातार 16 वर्षों तक सीपीएम के सचिव रहे। वे अपने पीछे तीन पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई को 1 बजे सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में किया जाएगा।