Sunday, 30 August 2026
Breaking News
ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया 
पंजाब Trending

श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार

Read in:Hindi

(MOREPIC1) सुरेन्द्र चौहान/चण्डीगढ़ :

पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर श्री हिंदू तख्त के अध्यक्ष महंत श्री प्रवीण कुमार ने महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्री हिंदू तख्त किसी भी राजनीतिक दल का अंध समर्थन नहीं करेगा, बल्कि उस पार्टी और उम्मीदवार का समर्थन करेगा जो वास्तव में जनता के हित में कार्य कर रहा हो और समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हो।

महंत श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि आज के समय में राजनीति का मुख्य उद्देश्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज सेवा, विकास और जनकल्याण होना चाहिए। जो भी पार्टी प्रदेश के विकास, धार्मिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक एकता और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ईमानदारी से काम करेगी, श्री हिंदू तख्त उसका पूरा समर्थन करेगा।

श्री हिंदू तख्त हमेशा से समाज में भाईचारे, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करता रहा है। संस्था का उद्देश्य समाज को एकजुट रखना और लोगों के हित में सकारात्मक भूमिका निभाना है। इसी सोच के तहत आगामी चुनावों को लेकर भी श्री हिंदू तख्त का रुख साफ है कि जनता के हित सर्वोपरि हैं।

महंत श्री प्रवीण कुमार ने कहा कि पंजाब की जनता विकास, शांति और बेहतर व्यवस्था चाहती है। इसलिए सभी राजनीतिक दलों को चाहिए कि वे जनता की भावनाओं को समझें और प्रदेश के विकास के लिए ठोस योजनाएं बनाकर ईमानदारी से काम करें।

उन्होंने यह भी कहा कि श्री हिंदू तख्त आने वाले समय में प्रदेश के हालात और विभिन्न दलों के कार्यों को देखते हुए निर्णय करेगा कि किस पार्टी को समर्थन दिया जाए। जो भी दल जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, श्री हिंदू तख्त उसी का साथ देगा।