Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
चर्चा Trending

सेक्टर 46 के श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रद्धा और धूम धाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्म अष्टमी

Read in:Hindi

(MOREPIC2)(MOREPIC1)(MOREPIC3)(MOREPIC4)   आर के शर्मा/चंडीगढ

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व वीरवार यहां सेक्टर 46 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस मौके मंदिर परिसर में सुबह हवन यज्ञ किया गया और उसके बाद शाम को किये गए विशेष आयोजनों में नन्हे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन से सबंधित रास लीला की प्रस्तुति दी। इसके बाद रात्रि नौ बजे से बारह बजे तक विख्यात भजन गायक श्री भगवान भया जी महाराज वृन्दावन वालों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या के दौरान वहां उपस्थित श्री कृष्ण भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। इसके बाद जैसे ही बारह बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्म का समय हुआ, पूरा मंदिर परिसर श्री कृष्ण के जयकारों के गूंज उठा।

मंदिर सभा के प्रधान जतिंदर भाटिया ने बताया कि श्री कृष्ण जी के जन्म के बाद 12 बजे से 1 बजे तक श्री कृष्ण अभिषेक, पूजा और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टी को लेकर पुरे मंदरी परिसर को बड़े ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया । आज दिन भर मंदिर में श्री कृष्ण भवन की पूजा करने वालों का तांता लगा रहा।