Wednesday, 07 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Read in:Hindi

गीत के जरिए स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने व आत्मनिर्भर भारत का सन्देश दिया

(MOREPIC1)(MOREPIC2)(MOREPIC3)आर के शर्मा/ चंडीगढ

श्री कुलवंत राय सर्वहितकारी विद्या मंदिर, सेक्टर 43-बी में वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

वार्षिक उत्सव पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रेमचंद जी गोयल (कार्यकारिणी सदस्य उत्तर क्षेत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), मुख्य अतिथि जयकिशन बंसल (समाज सेवक), विशिष्ट अतिथि बिहारी लाल अग्रवाल जी (चेयरमैन, सरस्वती ग्रुप ऑफ़ कॉलेज, मोहाली), प्रबंध समिति के प्रेसिडेंट जगमोहन गर्ग, मैनेजर संजीव अग्रवाल, प्रबंध समिति के सदस्य, विभिन्न सर्वहितकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा सरकारी शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।(SUBHEAD)

सर्वप्रथम प्रधानाचार्य कमलदीप सिंह द्वारा आए हुए अतिथियों का परिचय कराया गया एवं उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।

शिशु वाटिका के विद्यार्थियों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने संबंधित गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही प्लास्टिक का उपयोग ना करने संबंधी सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

गढ़वाली नृत्य, गिद्दा तथा भांगड़ा प्रस्तुत किया गया। एनटीएससी के छात्रों को मेडल तथा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में जगमोहन गर्ग द्वारा अभिभावकों तथा सभी अतिथियों का धन्यवाद किया गया । कार्यक्रम की समाप्ति सुखिन:मंत्र के साथ की गई।

0 Comments