Thursday, 01 October 2026
Breaking News
धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान
हिमाचल Trending

श्री राम भारतीय आस्था के केन्द्र, प्रतिभा सिंह के बयान की कड़ी निंदा : नलिन कोहली

Read in:Hindi

कंग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी जल, थल और नभ में कोई स्थान नहीं छोड़ा जहां कांग्रेस ने भ्रष्टाचार न किया हो:- नलिन कोहली 

(MOREPIC1) विजयेन्दर शर्मा/शिमला 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम चंद्र जी एंव हमारे आस्था के केन्द्र श्री राम मंदिर को लेकर प्रतिभा सिंह के द्वारा जो बयान दिया गया हैं भाजपा उसकी कड़ी निंदा करती हैं। प्रतिभा सिंह ने हमारी आस्था को कटघरे मेें खड़ा कर दिया हैं।

क्या प्रतिभा सिंह हमारी देव भूमि हिमाचल को ममता दीदी का बंगाल बनाना चाहती हैं? जहां वह जय श्री राम के नारे का खुले आम विरोद्ध करती हैं। वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी धार्मिक पयर्टन को सुदृढ़ करने के लिए 12 हजार करोड़ रूपये खर्च करने का संकल्प लेती हैं।

नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं। उन्हें अपने प्रथम परिवार और केन्द्र के प्रथम परिवार के बारे में चिंता करनी चाहिए। जहां हिमाचल का प्रथम परिवार स्कूटर पर सेब ढो रहा हैं और दूसरी तरफ केन्द्र में कांग्रेस का प्रथम परिवार नेशनल हैराल्ड मामले में बेल पर हैं। कांग्रेस पार्टी ने जीप घोटाले से लेकर कोयले तक और नेशनल हैराल्ड तक जल, थल और नभ में कोई स्थान नहीं छोड़ा जिसमें भ्रष्टाचार न किया हो।

भारतीय जनता पार्टी में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हैं जिसकी वजह से भाजपा के शासनकाल में केेंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार का कोई भी मामला नहीं हैं।