Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
चंडीगढ़ Trending

कुछ निजी न्यूज चैनलों ने पत्रकारिता को किया है कलंकित: युवा कांग्रेस

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

चंडीगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक लुभाना की अगुवाई में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड में दिए गए भाषण को एक न्यूज चैनल द्वारा गलत तरीके से दिखाने पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 ट्रांसपोर्ट लाइट्स पर पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस बीच पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पुतले को लेकर काफी खींचातान हुई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी आशीष गजनवी ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश के चौथे और मज़बूत स्तंभ को अब सरकार अपने इशारे पर काम करवा रही है।  (MOREPIC1)

यूंका उपाध्यक्ष लुभाना ने आरोप लगाया कि, “इस मीडिया संगठन ने देश में पत्रकारिता को कलंकित किया है।” यूंका प्रदेश महासचिव बंगिया और जिला अध्यक्ष गुप्ता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके नेता की छवि को खराब करने की कोशिश की गई तो युवा कांग्रेस ऐसे ही सड़को पर उतरेगी और विरोध प्रदर्शन करेगी। युवा नेता सुनील यादव ने कहा कि जी न्यूज़ ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की है इस पर कड़ा संज्ञान लेने की जरूरत है।