Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

बीएसएफ की 66वीं बटालियन को गृहराज्यमंत्री ने जनरल चौधरी ट्राफी से सम्मानित किया

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
फाजिल्का सैक्टर की सरहद पर देश की सुरक्षा में अग्रसर बीएसएफ की 66वीं बटालियन को 200 बटालियनों में सर्वश्रेष्ठता का सन 2022 की जनरल चौधरी ट्राफी से नवाजा गया है जिससे क्षेत्र में भारी खुशी पाई जा रही है।
सीमा सुरक्षा बल के 58वें स्थापना दिवस पर अमृतसर में आयोजित विशाल समारोह में भारत के गृहराज्यमंत्री नित्यानंद व बीएसएफ के डायरैक्टर जनरल पंकज कुमार सिंह ने अपने हाथों से यह ट्राफी 66वीं बटालियन के कमाडैंट दिनेश कुमार व डिप्टी कमांडैंट सुरिंदर कुमार बोटा को दी। इस अवसर पर पंजाब फ्रंटियर के आईजी आसिफ जलाल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। समारोह में भारी संख्या में उपस्थित अधिकारियों व जवानों ने खुशी प्रकट की वहीं फाजिल्का क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं ने मुबारकबाद दी। जानकारी देते हुए बीएसएफ के पुराने साथी व बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि कमाडैंट दिनेश कुमार की कमान तले इस बटालियन ने पहले भी कई एवार्ड प्राप्त किए हैं। पिछले वर्ष जून माह में फाजिल्का क्षेत्र में आई इस बटालियन ने देश विरोधी ताकतों का मुंह तोड़ा वहीं 138 करोड़ रुपए की हैरोइन व अन्य नशा पकड़कर नशावृति को रोकने में अहम भूमिका निभा सराहनीय कार्य किया।

0 Comments