Monday, 13 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
चंडीगढ़ Trending

कश्मीरी पंडित की हत्या पर ब्राह्मण सभा ने रोष जताया

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी

ब्राह्मण सभा डेराबस्सी की एक इमरजेंसी मीटिंग भगवान श्री परशुराम भगवान सरस्वती विहार हुई, जिसमें श्री परशुराम जन्मोत्सव पर हुए खर्च का व प्राप्ति का ब्यौरा दिया गया! सभा के तीन सदस्यों पर आधारित प्रबंधक कमेटी, जिसमें सुशील व्यास, रविंद्र वैष्णव व राकेश अचिंत्य शामिल हैं, के द्वारा पेश किए गए खर्च विवरण को उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया! इस अवसर पर सभा के सभी गण्यमान्य तथा संस्थापक सदस्य मौजूद थे !

श्री परशुराम मंदिर की महिला मंडल द्वारा भी अपना हिसाब किताब पेश किया गया! इस अवसर पर पंजाब ब्राह्मण सभा के उप प्रधान तथा डेराबस्सी ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रविंद्र वैष्णव ने जम्मू कश्मीर में श्री राहुल भट्ट की हुई निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की !

उन्होंने जम्मू कश्मीर प्रशासन तथा केंद्र सरकार से कहा, कश्मीर में ब्राह्मणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मृतक परिवार को वित्तीय सहायता के साथ सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ! सभा के संस्थापक सदस्यों में से प्रमुख मास्टर मैहर चंद, नरेंद्र मोहन शर्मा, मास्टर हरबंस लाल, रामदेव शर्मा, सत प्रकाश अत्री, विजय कालिया पूर्व अध्यक्ष आरडी शास्त्री, राकेश मेहता, पवन चतुर्वेदी, योगेश अत्री, त्रिलोक व्यास, हिमांशु शर्मा, अनिल शर्मा, महेश सेमवाल, दिनेश वैष्णव, बृज बिहारी सुमित शर्मा भी उपस्थित थे!