Monday, 13 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
चंडीगढ़ Trending

हिमाचली व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं स्थानीय लोग, नाटी पर थिरक रहे है युवा

Read in:Hindi

सरस मेले में देवभूमि हिमाचल की ग्रामीण उद्यमी महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों को हो रही है खूब बिक्री 

(MOREPIC1) (MOREPIC2) फेस2न्यूज/चंडीगढ़

सेक्टर 34 में हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय के अधीन रुरल लाईवलीहुड मिशन द्वारा आयोजित किया जा रहा सरस मेला गुरुवार को आठवे दिन प्रवेश कर गया है।

मेले का मुख्य आर्कषण लगभग एक सौ भी अधिक स्टालों में देवभूमि के स्थानीय उत्पादों की विस्तृत रेंज है जो कि स्थानीय चंडीगढ़ ट्राईसिटी वासियों को खूब लुभा रही है। मेले में ग्रामीण स्तर की उद्यमी महिलायें विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से हस्त निर्मित उत्पादों को तैयार कर चंडीगढ़ मार्केट में पेश कर रही है।

इन उत्पादों में हैंडलूम्स, जैविक खेती के उत्पाद, परिधान, औषधिपूर्ण जड़ी बूटियां, केन फर्नीचर व अन्य सामान शामिल है। मेेले का एक अन्य आर्कषण यहां देवभूूमि के 12 जिलों के परोसे जा रहे पारम्परिक व्यंजन हैं जिनका स्वाद लेने लोग व्यापक मात्रा में पहुंच रहे है। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये जा रहे है। मेला 12 फरवरी तक जारी रहेगा।