Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

आतंकियों के निशाने पर रहे डेराबस्सी थाने की सुरक्षा बढ़ाई गई

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:

पंजाब के सहराली थाने पर हमले के बाद थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्य सड़कों पर स्थित पुलिस स्टेशनों और सरकारी भवनों पर खुफिया एजेंसियों द्वारा हमलों की रिपोर्ट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसे देखते हुए चंडीगढ़—अंबाला मेन रोड पर स्थित डेराबस्सी थाने में भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

डेराबस्सी थाना फ्लाईओवर के साथ मुख्य सड़क पर स्थित है, जिस पर आसानी से हमला किया जा सकता है और हमलावर आसानी से घटनास्थल से भाग सकते हैं। हमले की किसी भी कोशिश को विफल करने और विशेष सावधानी बरतने के लिए थाने के फ्लाईओवर की रेलिंग पर पहले से ही टिन शीट लगाई गई है, जिससे थाने का भीतरी हिस्सा सामने से आसानी से दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा थाने में प्रवेश करने वाले गेट पर मोर्चा बनाकर एक हथियारबंद तैनात किए गए है।

फ्लाईओवर के नीचे थाने के बिल्कुल नजदीक एक ढाबे पर सारा दिन लोगों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में कौन व्यक्ति हमलावर है, इसका खतरा बना रहता है।

एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने कहा कि थाने में मोर्चा बना लिया गया है, जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।इसके अलावा अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं। रात में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।