Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

चार लापता बच्चों में से तीन चंडीगढ़ के मौली जांगरा में मिले

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:

डेराबस्सी के नजदीक गांव ककराली से मंगलवार को लापता हुए चार बच्चों में से तीन चंडीगढ़ के मौली जागरा से मिल गए। जबकि चौथा बच्चा 14 वर्षीय बालक मौली जागरा के वन क्षेत्र में फरार हो गया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर इन बच्चों को उनके माता-पिता को सौंप दिया है।

एएसपी. डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बताया कि 14 वर्षीय बालक विशाल पुत्र सोहिब राम बहला-फुसलाकर उक्त बच्चों को अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि चारों बच्चों ने मौली जांगर के वन क्षेत्र में दो रातें गुजारी हैं। वहां उन्होंने एक महिला से समोसा भी खाया जिसने बच्चों की फोटो देखकर इस बात की पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि उक्त 14 वर्षीय बच्चा न तो स्कूल में पढ़ रहा था और उसका पिछला रिकॉर्ड खराब था। यह बच्चा गलत काम में शामिल है। यह बच्चा तीनों बच्चों को चंडीगढ़ में रहने और घूमने का झांसा देकर अपने साथ बहला ले गया था। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है कि 14 साल के बच्चे की क्या योजना थी या इसके पीछे कोई और था। उन्होंने बताया कि बच्चों के मुताबिक उक्त 14 वर्षीय किशोर अपने साथ कुछ वाहनों की नकली चाबियां भी रखता था जिससे वह चंडीगढ़ से वाहन चोरी करने की फिराक में था।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ककराली गांव निवासी चार बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इनमें से तीन बच्चे ककराली गांव के सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ रहे थे, जबकि एक 14 वर्षीय बच्चा कोई काम नहीं करता था। तीनों बच्चे दोपहर तीन बजे स्कूल के बाद अपने घर लौटे और दोबारा स्कूल जाने की बात कहकर 14 वर्षीय बच्चे के साथ लापता हो गए। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से खुलासा हुआ कि ये चारों चंडीगढ़ की तरफ गए हैं।

0 Comments