Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

इनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  फेस2न्यूज /चंडीगढ़ :

हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी डॉ. राजकुमार गोयल का कहना है कि केंद्रीय बजट में इनकम टैक्स को लेकर व्यापारियों को जिस राहत की उम्मीद थी वह पूरी नहीं हो सकी। इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव न किया जाना मध्यम वर्ग और व्यापार जगत दोनों के लिए निराशाजनक है।

गोयल ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई, ब्याज दरों और व्यापारिक लागत के बीच सरकार से अपेक्षा थी कि इनकम टैक्स में ठोस राहत दी जाएगी ताकि उपभोग बढ़े और बाजार में गति आए। लेकिन बजट में इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों पर पहले ही अनुपालन का बोझ बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में इनकम टैक्स में राहत न मिलना व्यापारिक गतिविधियों और निवेश के माहौल पर नकारात्मक असर डाल सकता है। राजकुमार गोयल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि आगामी नीतिगत निर्णयों में व्यापारियों और मध्यम वर्ग की वास्तविक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इनकम टैक्स में व्यावहारिक और प्रभावी राहत प्रदान की जाए ताकि आर्थिक विकास को मजबूती मिल सके।

0 Comments