Saturday, 03 October 2026
Breaking News
एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई  "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर से गूंजेगा हरिनाम, 15वीं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन धर्म बहादुर जैन बने जेआईटीओ चंडीगढ़ चैप्टर के नए चेयरमैन यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

ऑल इंडिया सर्विसेज़ टूर्नामैंट हेतु पंजाब क्रिकेट, फ़ुटबाल और तैराकी टीमों के ट्रायल 21 नवंबर को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सैंट्रल सिवल सर्विसेज़ कल्चरल एंड बोर्ड द्वारा करवाए जाने वाले ऑल इंडिया सर्विसेज़ के क्रिकेट (पुरूष), फ़ुटबाल (पुरूष) और तैराकी (पुरूष और महिला) टूर्नामैंट के लिए पंजाब की टीमों के ट्रायल 21 नवंबर को लिए जा रहे हैं।
खेल विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि ऑल इंडिया सर्विसेज़ का क्रिकेट (पुरूष) और फ़ुटबाल (पुरूष) टूर्नामैंट 15 से 21 दिसंबर तक और तैराकी (पुरूष और महिला) टूर्नामैंट 15 से 17 दिसंबर तक नयी दिल्ली में करवाया जा रहा है। इन टूर्नामैंट में हिस्सा लेने के लिए पुरूष क्रिकेट टीम के लिए 21 नवंबर को प्रेक्टिस ग्राउंड, पी. सी. ए. स्टेडियम, मोहाली में सुबह 10 बजे, फ़ुटबाल (पुरूष) टीम के लिए 21 नवंबर को बहुउद्देश्यीय खेल स्टेडियम, सैक्टर- 78, मोहाली में सुबह 10 बजे और तैराकी (पुरूष और महिला) के लिए 21 नवंबर को तैराकी पुल, सैक्टर-78, मोहाली में सुबह 10 बजे ट्रायल लिए जाएंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि इन ट्रायलों में सुरक्षा सेवा कर्मी/अर्ध सुरक्षा संस्था/ केंद्रीय पुलिस संगठन/ पुलिस/ आरपीऐफ/ सीआईएसएफ/ बी.एस. एफ./ आईटीबीपी और ऐनऐसजी आदि के कर्मचारी, स्वायत्त पक्ष/ अंडरटेकिंग/ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यहाँ तक कि केंद्रीय मंत्रालय द्वारा संचालित बैंक, कच्चे / दिहाड़ीदार कर्मी, दफ्तरों में अस्थायी तौर पर काम करते कर्मचारी, नये भर्ती हुए कर्मचारी, जो 6 महीने से कम समय से रेगुलर सेवाओं में काम करते हैं, को छोड़ कर बाकी अलग-अलग विभागों के सरकारी मुलाजि़म (रेगुलर) अपने विभागों से एन. ओ. सी. प्राप्त करने के उपरांत ही हिस्सा ले सकते हैं। इस टूर्नामैंट में आने/ जाने, रहने और खाने-पीने और आने वाले खर्चे की अदायगी खिलाड़ी द्वारा निजी तौर पर की जायेगी।