Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन की ओर से नेकी की दीवार आज

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : 12 जनवरी को रेलवे स्टेशन के सामने उत्तराखंड भ्रातृ संगठन दरिया, चण्डीगढ़ द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े एवं खिचडी का प्रसाद का आयोजन करेगा । संगठन के प्रेस सचिव कुलदीप धस्माना ने बताया कि विगत 8 वर्षों से सर्दी के मौसम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए संगठन द्वारा नेकी की दीवार का निरंतर रूप से आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नववर्ष का कैलेंडर का भी विमोचन भी किया जाएगा। नेकी की दीवार का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार दुबे, पूर्व डिप्टी मेयर द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार, गुरप्रीत सिंह हैप्पी (पूर्व सरपंच), बलजीत सिंह सिद्धू (पूर्व वरिष्ठ प्रधान भाजपा मंडल), सतीश शुक्ला, (मंडल प्रधान वार्ड न 9),  भूपेंद्र शर्मा (उतराखण्ड प्रकोष्ठ अध्यक्ष, बीजेपी, चडीगढ) व  उतराखण्ड के सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोग भी शामिल होंगे।

उधर, गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में 12 जनवरी को सुबह 10 से गढ़वाल भवन, सेक्टर 29 ए में उत्तराखंडी सांस्कृतिक मांगल गायन व पौराणिक गढ़गीत का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ की प्रधान रेखा रावत ने बताया कि खिचड़ी संगरांद उत्तराखंड का एक पौराणिक परम्परा है और इस को यहाँ गढ़वाल भवन में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। महासचिव निधि बलोनी ने बताया कि इस दिन खिचड़ी खाने की परम्परा है और गढ़वाल भवन में भी इसी परम्परा के तहत खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया जाएगा। सांस्कृतिक सचिव अम्बिका नेगी ने बताया की इस दिन प्रकोष्ठ की सभी महिलाएं व बच्चे उत्तराखंडी वेशभूषा में सज-धज कर उत्तराखंडी लोक गीतों पर समूह नृत्य प्रस्तुति द्वारा इस त्यौहार को मनाएंगी। गढ़वाल सभा के महासचिव बीरेंदर कंडारी ने बताया कि इस अवसर पर मेडिकल कैम्प भी लगाया जा रहा है जिसमें हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग व आंतरिक रोग विशेषज्ञों की टीम उपलब्ध रहेगी और मुफ्त सलाह दी जाएगी। इसके आलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्त चाप, रक्त शकरा, ईसीजी टेस्ट इत्यादि भी किये जाएँगे।