Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

1 अगस्त से सभी यात्री सेवा वाहनों में लगेगा व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस सिस्टम

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की कार्यकुशलता बढ़ाने और राज्य में सभी वाहनों की प्रभावशाली ढंग से निगरानी के मद्देनज़र पंजाब सरकार द्वारा 1 अगस्त, 2022 से सभी यात्री सेवा वाहनों जैसे कि बसों, मिनी बसों और टैक्सियों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस (वी.एल.टी.डी.) सिस्टम शुरू किया जायेगा।
इसके अलावा राज्य सरकार ने ‘एक बस एक पर्मिट’ को वाहन पोर्टल के साथ जोड़ने का फ़ैसला भी लिया है।
रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के दफ़्तरों के कामकाज की समीक्षा करने संबंधी मीटिंग के दौरान परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने सभी पर्मिट धारकों को वाहन पोर्टल पर मोटर वाहन टैक्स जमा कराने की अपील करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहन पोर्टल पर ‘एक बस एक पर्मिट’ लागू होने के बाद ओ.टी.पी. सिस्टम को बंद कर दिया जाये क्योंकि सभी पर्मिट धारकों के लिए वाहन पोर्टल पर एक क्लिक के द्वारा मोटर वाहन टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डिफ़ॉल्टरों से टैक्स वसूली का अमल और तेज़ किया जाना चाहिए।
मीटिंग के दौरान वैब पोर्टल पर संयुक्त समय सारणी अपलोड करने का भी फ़ैसला किया गया जिससे राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
सड़क हादसों के दौरान होने वाली मौतों पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए मंत्री ने हिदायत की कि टिप्पर ट्रक और अन्य भारी वाहनों के पिछली तरफ़ लोहे की रॉड फिट करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे किसी भी वाहन को एम.वी.आई. द्वारा पास ना किया जाये जिस पर लोहे की रॉड फिट न हो। उन्होंने संबंधित आर.टी.ए. सचिव द्वारा सभी अंतर्राज्यीय नाकों का नियमत रूप से निरीक्षण करने के भी आदेश दिए।