Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

5,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुये ईटीओ और इंस्पेक्टर को रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज कराधान और आबकारी अधिकारी सन्दीप सिंह और इंस्पेक्टर विशाल शर्मा को 5,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी और कराधान विभाग लुधियाना के जी. एस. टी. विंग में तैनात मुलजिमों को रविन्द्र कुमार निवासी सराभा नगर, लुधियाना की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया है कि विभाग की तरफ से किये सर्वेक्षण के दौरान उसकी फर्म को लगाया जुर्माना रद्द (राइट आफ) करने के एवज में उक्त आबकारी अधिकारी 15 लाख रुपए रिश्वत माँग कर रहे थे परन्तु सौदा 12 लाख रुपए में तय हुआ।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोनों आबकारी अधिकारियों को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में पहली किश्त के तौर पर 5,00,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन, आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।

0 Comments