Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
चर्चा Trending

पूर्णाहुति के पश्चात् संपन्न हुआ साप्ताहिक संगीतमय विश्वकर्मा महापुराण कथा

Read in:Hindi

कथा व्यास के सुंदर भजन की प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध हुए श्रद्धालु

(MOREPIC1) चंडीगढ़  (आर.के.शर्मा )

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामदरबार स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में चल रही साप्ताहिक संगीतमय श्री विश्वकर्मा महापुराण कथा पूर्णाहुति के साथ सम्पन्न हो गई।

पूर्णाहुति से पूर्व भगवान श्री विश्वकर्मा जी विधि विधान के साथ कि गई जिसके उपरांत कथा व्यास श्री विश्वकर्मा दास दर्शन धीमान ने भगवान विश्वकर्मा जी के बारे में बताया और भगवान के भजनों को गाकर , मुझे नही है शब्द का ज्ञान व अन्य भजन श्रद्धालुओं को सुनकर भाव विभोर कर दिया।

इस मौके पर विश्वकर्मा शंकराचार्य महंत जय कृष्ण व गुग्गा माड़ी मंदिर सेक्टर 36 की सह-संचालिका व विश्वकर्मा महिला मंडल की महामंडलेश्वर माता सुरिंद्रा देवी ने सभी को भारत देश की संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की ताकि भारत की संस्कृति को बरकरार रखा जा सके और धार्मिक चिन्हों की पहचान आने वाली पीढ़ियों में बनी रहे।

इस दौरान महामंडलेश्वर माता सुरिंदरा देवी ने सूंदर भजन गाए। उन्होंने अपने भजनों में  हम सब मिलकर, आएं दाता तेरे दरबार व अन्य भजन गाए।

कथा के उपरांत भव्य हवन किया गया जिसमें मंदिर के सदस्यों में प्रधान रामजी लाल विश्वकर्मा, महामंत्री अयोध्या विश्वकर्मा, चेयरमैन सुनील धीमान, उपप्रधान माता राम धीमान, सेक्रेटरी पन्ना लाल, सलाहकार कन्हैया लाल, प्रचार सेक्रेटरी राम प्रसाद, बसंता लाल, कैशियर राजिंदर कुमार, ऑफिस सेक्रेट्री मनोज कुमार, सलाहकार राजेश कुमार व तेजपाल धीमान , मंदिर के पंडित बुचन दुबे, अशोक कुमार कमल, व अन्य उपस्थित थे।