Friday, 17 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

गोवा गए पार्षदों व वार्ड के निवासियों से फीडबैक मिलने पर आगे की रणनीति तय करेंगे : कुलदीप टीटा

Read in:Hindi

“दयाल कृष्ण के साथ-साथ अन्य माहिरों को भी अपने साथ लेकर जाएंगे”

(MOREPIC2)(MOREPIC1)फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

डडूमाजरा के पार्षद कुलदीप टीटा ने कहा है कि गोवा में इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लांट देखने गए पार्षदों व वार्ड के निवासियों के वापिस लौटने पर उनसे इस बारे में फीडबैक लिया जाएगा व उसके बाद ही अपने खर्चे पर गोवा जाने बारे आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी गठित करने वाले दयाल कृष्ण को गोवा जाने वाले दल में शामिल न किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपने साथ दयाल कृष्ण के साथ-साथ अन्य माहिरों को भी अपने साथ लेकर जाएंगे ताकि निष्पक्ष निष्कर्ष निकला जा सके व डंपिंग ग्राउंड से उपजी समस्याओं से क्षेत्र वासियों को हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति दिलाई जा सके। 

लगता है, कुछ छुपाया जा रहा है : दयाल कृष्ण, “राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग निष्पक्ष राय नहीं देंगे”

डंपिंग ग्राउंड की समस्या को लेकर ज्वाइंट एक्शन कमेटी गठित करने वाले दयाल कृष्ण ने कहा है कि गोवा गए स्टडी टूर में उनका चयन ना किए जाने से लगता है प्रशासन व निगम के कर्ता-धर्ता शहर की जनता से कुछ छिपाना चाह रहे है। उन्होंने आशंका जताई कि राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग निष्पक्ष राय नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि दयाल कृष्ण ने पिछले कई सालों से इस मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतर कर धरना-प्रदर्शन करने से लेकर भूख हड़ताल तक की है तथा पंजाब के राज्यपालों व प्रशासकों से लेकर उनके सलाहकारों से लेकर प्रशासन व निगम के अधिकारियों से अनेकों बार मिल कर इस बारे आवाज बुलंद कर चुके हैं। अब जब इस समस्या से निपटने को लेकर एक स्टडी टूर ले जाया गया तो दयाल कृष्ण को दरकिनार करके स्थानीय निवासियों के नाम पर भाजपा व कांग्रेस से जुड़े लोगों का चयन कर लिया गया जिससे स्थानीय निवासियों में भी आक्रोश है