Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 साल के युवक की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, मेजर अली:
जीरकपुर पंचकूला रोड पर स्थित के- एरिया लाइट प्वॉइंट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 साल के प्रवासी युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में ढकौली में कामधेनु सोसायटी निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि बीते कल दिनों की रात करीब 11:45 बजे उसका बेटा विपिन कुमार मौली जागरां से वापस ढकौली आ रहा था। इस दौरान जब वह के एरिया लाइट प्वॉइंट पर पहुंचा तो उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए ढकौली स्थित सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कमलेश कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।