Wednesday, 09 September 2026
Breaking News
एंटी-स्ट्रेस सेमिनार ने जीसीसीबीए 50 के छात्रों को सिखाए तनाव दूर करने के आसान तरीके मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन
हिमाचल Trending

आजादी अमृत महोत्सव पर प्रतिज्ञा, नशा प्रचलन रोकने हेतु सामूहिक भूमिका निभानी है

Read in:Hindi

पालमपुर, फेस2न्यूज:
उपमंडल पालमपुर की राख पंचायत में आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में सोमवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इस दौरान राख पंचायत के लोगों के साथ ही पूर्व सैनिकों और पंचायत के लोगों ने बढ़चढ़ भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी विनोद कपूर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मणिमहेश एक्स सर्विस मैन ग्रुप राख की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विनोद कपूर ने देश की आजादी की लड़ाई पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने राख पंचायत के लोगों को भी एकजुटता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी बुराई से लड़ने के लिए समाज में एकजुटता जरूरी है।
वहीं, एक्स सर्विस मैन ग्रुप से सदस्यों ने कहा कि वह समाज के उत्थान के लिए प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि आजकल समाज में नशे का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इसको रोकने के लिए हम सभी को सामूहिक भूमिका निभानी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ एक्स सर्विस मैन ग्रुप राख ने अलग से कार्यसमिति बनाई है, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मणिमहेश एक्स सर्विस मैन ग्रुप राख के अध्यक्ष रत्न चंद, महासचिव राज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष कैप्टन प्रहलाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम चंद, सह सचिव दिलीप सिंह, सलाहकार नानक राम, जौवन राम, शंकर, दर्शन, उत्तम चंद और रवि भूषण के साथ राख पंचायत की प्रधान अनु कुमारी, सचिव भूषण कुमार समेत पंचायत के कई लोग मौजूद थे।